Grand Theft Auto VI में गेम सेव करने का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि खिलाड़ी मिशन के अंदर है या खुले वर्ल्ड में. गेम के मिशन शुरू होने से पहले मैनुअल सेव करना जरूरी है, खासकर तब जब खिलाड़ी किसी अहम फैसले के अलग-अलग परिणाम देखना चाहता हो.
मिशन के बाहर ऐसे करें सेव
मिशन के बीच खुले वर्ल्ड में रहते हुए गेम को मैनुअली सेव किया जा सकता है. इसके लिए pause बटन दबाकर options menu खोलना होगा. इसके बाद save विकल्प चुनकर उपलब्ध स्लॉट में गेम प्रोग्रेस सेव की जा सकती है. अलग-अलग स्लॉट का इस्तेमाल करके खिलाड़ी कहानी के महत्वपूर्ण फैसलों से पहले कई सेव फाइल रख सकता है.
यह सुविधा उन स्थितियों में उपयोगी है, जब खिलाड़ी किसी फैसले पर पछताता है या कहानी को अलग तरीके से आगे बढ़ाना चाहता है. उदाहरण के लिए, किसी किरदार के साथ गलत कार्रवाई या पुलिस से पीछा शुरू होने के बाद पुराने सेव पर लौटने के लिए पहले से बनाई गई सेव फाइल काम आ सकती है.
मिशन के दौरान सेव विकल्प नहीं
GTA 6 में मिशन शुरू होने के बाद मैनुअली गेम सेव नहीं किया जा सकता. अगर खिलाड़ी मिशन के दौरान अपना फैसला बदलना चाहता है, तो उसे पिछली सेव लोड करनी होगी या मिशन को दोबारा शुरू करना होगा. कुछ मामलों में last checkpoint से भी शुरुआत करने का विकल्प मिल सकता है.
गेम सिस्टम डिजाइन डायरेक्टर Ben Rollinson ने Radio Times से बातचीत में बताया कि हर मिशन के प्रत्येक checkpoint और अलग-अलग गेम स्टेट से दोबारा लोडिंग को बनाए रखना और टेस्ट करना जटिल होता. इसी वजह से सेव सिस्टम को इस तरह तैयार किया गया कि पूरे गेम में अनुभव सुचारु बना रहे. इसलिए किसी मिशन में प्रवेश करने से ठीक पहले मैनुअल सेव करना सबसे सुरक्षित तरीका है.
