Grand Theft Auto VI के ऑनलाइन मोड को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया कि खिलाड़ियों को GTA 6 Online खेलने से पहले गेम की सिंगल-प्लेयर स्टोरी 100 फीसदी पूरी करनी होगी. इस दावे में Stranger Missions और सभी collectibles पूरा करना भी अनिवार्य बताया गया है.

यह दावा सही नहीं है. सोशल मीडिया पोस्ट पर जुड़े Community Note में बताया गया कि इसे साझा करने वाला Chaos Crave अकाउंट अपने ही परिचय में खुद को “Satirical News account” बताता है. इसलिए पोस्ट को आधिकारिक घोषणा नहीं माना जा सकता.

Rockstar Games ने खिलाड़ियों के लिए ऐसी कोई शर्त घोषित नहीं की है. इतना ही नहीं, GTA 6 के ऑनलाइन मोड की उपलब्धता की तारीख और उससे जुड़ी अन्य प्रमुख जानकारियां भी अभी सामने नहीं आई हैं.

ऑनलाइन मोड आने की संभावना को लेकर अटकलें जरूर हैं, लेकिन उसके फीचर्स, सर्वर एक्सेस या लॉन्च शर्तों की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. फिलहाल 100 फीसदी सिंगल-प्लेयर प्रोग्रेस को GTA 6 Online के लिए जरूरी बताने वाली पोस्ट को अफवाह ही माना जाना चाहिए.