Grand Theft Auto VI में किरदारों के पसीने को लेकर भी खास तकनीकी डिटेल शामिल होने की रिपोर्ट है. ब्लूमबर्ग के पत्रकार जेसन श्रेयर की गेम के विकास पर की गई पड़ताल और उससे जुड़े वीडियो में इस सिस्टम का उल्लेख किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, गेम के मुख्य किरदार जेसन और लूसिया शारीरिक गतिविधि के आधार पर अलग-अलग मात्रा में पसीना बहाते दिखाई देंगे. उदाहरण के तौर पर जिम में कसरत करने या नाइटक्लब में डांस करने के बाद उनके शरीर पर पसीने का असर नजर आ सकता है. इसका उद्देश्य किरदारों के व्यवहार को वास्तविक दुनिया के करीब दिखाना है.

यह जानकारी GTA 6 में शामिल उन छोटी-छोटी डिटेल्स की ओर इशारा करती है, जिन पर डेवलपर Rockstar Games ने काम किया है. Rockstar इससे पहले Red Dead Redemption II में ठंडे मौसम के दौरान घोड़ों के शरीर में होने वाले बदलाव जैसी बारीकियों के लिए भी चर्चा में रहा है.

Grand Theft Auto VI को 19 नवंबर को रिलीज किया जाना है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गेम Xbox Series X/S और PlayStation 5 के लिए आएगा. गेम की प्री-ऑर्डर सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है.