साहित्य आजतक 2026 के पहले दिन कवयित्री और परफॉर्मर गुंजन सैनी ने ‘हीरोइन- मोबाइल से महफिल तक’ सत्र में हिस्सा लिया. बातचीत के दौरान उन्होंने मोबाइल पर कंटेंट बनाने से लेकर लाइव मंच पर प्रस्तुति देने तक के अपने सफर के बारे में बताया.
गुंजन सैनी ने कहा कि उन्होंने लेखन की शुरुआत AIIMS भोपाल में नर्सिंग के दूसरे वर्ष के दौरान की थी. उस समय वह अपने मन की बात लिखकर खुद को हल्का महसूस करती थीं. आगे चलकर यही लेखन मोबाइल कंटेंट और मंचीय प्रस्तुतियों के रूप में उनके रचनात्मक सफर का हिस्सा बना.
सत्र में उन्होंने बताया कि फोन के जरिए तैयार किए गए कंटेंट से लाइव परफॉर्मेंस तक पहुंचना उनके लिए एक क्रमिक यात्रा रही. साहित्य आजतक के इस सत्र में उनकी कविताई और परफॉर्मर के रूप में पहचान से जुड़े अनुभवों पर चर्चा हुई.
