गोवा में होने वाले 57वें International Film Festival of India (IFFI) के Indian Panorama खंड में ‘धुरंधर’ और ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’ को जगह मिली है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ इस खंड का उद्घाटन करेगी. ऋषभ शेट्टी निर्देशित कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’ भी चयनित फिल्मों में शामिल है.
इस साल Indian Panorama में कुल 25 फीचर और 20 नॉन-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी. गैर-फीचर कार्यक्रम की शुरुआत लीना यादव की लद्दाखी भाषा की फिल्म ‘Becoming’ से होगी. फिल्मों का चयन भारतीय सिनेमा की अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों से किया गया है. चयनित फिल्मों में हिंदी, तमिल, बंगाली, कन्नड़, मराठी, तेलुगु, मलयालम, असमिया, तुलु, लद्दाखी और न्यिशी समेत 12 भाषाओं की फिल्में शामिल हैं.
Mainstream Cinema में पांच फिल्में
‘धुरंधर’ और ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’ को पांच फिल्मों वाले Mainstream Cinema खंड में रखा गया है. इस सूची में समीर तेवारी की मराठी फिल्म ‘Baapya’, अनिल रविपुड़ी की तेलुगु फिल्म ‘Mana Shankara Vara Prasad Garu (Pandaga Ki Vastunnaru)’ और प्रवीण विट्ठल तार्डे की मराठी फिल्म ‘Deool Band 2’ भी शामिल हैं.
अन्य फीचर फिल्मों में ‘The Kerala Story 2 Goes Beyond’, ‘Banaras’, ‘Sarvam Maya’, ‘Ruby-Cube’, ‘Sing Geetham’, ‘Birds on Ice’ और ‘Urum’ शामिल हैं. ‘Sarvam Maya’ का निर्देशन अखिल सथ्यान ने किया है, जबकि ‘Ruby-Cube’ के निर्देशक पी. शेषाद्रि हैं.
12 सदस्यीय ज्यूरी की अध्यक्षता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर ने की. ज्यूरी ने 404 प्रविष्टियों में से फीचर फिल्मों का चयन किया. Indian feature film के Best Debut Director पुरस्कार के लिए ‘Chennai Love Story’, ‘Pratyabartan’, ‘Tighi’, ‘Sledge’ और ‘Hanuman Ansh’ को नामांकित किया गया है.
नॉन-फीचर वर्ग में 358 प्रविष्टियों में से 20 फिल्मों का चयन छह सदस्यीय ज्यूरी ने किया. इस ज्यूरी की अध्यक्षता निर्देशक और शिक्षाविद हिमांशु शेखर खटुआ ने की. इस वर्ग में ‘The Unseen Holy River – Saraswati’, ‘Red Carpet’, ‘Nirmanjali: The Chandigarh of Maciej Nowicki’ और ‘Naqsh-e-Daur’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
