ईशा मालवीय फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में वह गुरमीत चौधरी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर जारी करते हुए थिएट्रिकल रिलीज की तारीख 23 अक्टूबर 2026 तय की है.
‘तुम मेरे हो’ को एक इंटेंस लव स्टोरी बताया गया है, जिसमें रोमांस के साथ एक्शन और एडवेंचर भी शामिल हैं. जारी किए गए फर्स्ट लुक में गुरमीत और ईशा को भावनात्मक और रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म की कहानी में प्रेम को मुश्किल परिस्थितियों और चुनौतियों से गुजरते हुए दिखाने की बात कही गई है.
फिल्म का निर्देशन आशिष पांडा ने किया है. इसकी पटकथा और लेखन का श्रेय निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश को दिया गया है. ‘तुम मेरे हो’ का निर्माण Reva Creative House और DebGuru Films के बैनर तले हुआ है. निर्माता के तौर पर आरती एस और देबिना बनर्जी के नाम शामिल हैं.
फिल्म के संगीत से जुड़े क्रेडिट में मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष और उद्दीपन शर्मा के नाम हैं. Saregama इसके संगीत से जुड़ी है, जबकि PVR Pictures थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन संभाल रही है. ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
