Nebula की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘Jet Lag: The Game’ के सीजन 19 का फिनाले 3 अक्टूबर को अमेरिका और ब्रिटेन के चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. यह स्क्रीनिंग Regal, Picturehouse और Cineworld नेटवर्क के थिएटर्स में होगी. शो के टिकट 8 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
सीजन 19 को ‘Japanorama’ नाम दिया गया है और इसमें प्रतियोगिता जापान में आयोजित की गई है. इस सीजन में सीरीज के क्रिएटर्स और स्टार्स Sam Denby, Ben Doyle और Adam Chase के साथ गेस्ट स्टार Tom Scott भी शामिल हैं.
Picturehouse के बाद बढ़ी सिनेमाघरों में पहुंच
यह आयोजन अगस्त में लंदन के Picturehouse Cinemas में हुए सीजन 19 के प्रीमियर इवेंट के बाद हो रहा है. Nebula और Cineworld के Regal Global Entertainment के बीच यह नई साझेदारी है. दोनों कंपनियों के बीच पहले Nebula की शॉर्ट फिल्म ‘Power Trip’ को लेकर भी समझौता हुआ था.
Regal के मुताबिक, Picturehouse में ‘Jet Lag: The Game’ के प्रीमियर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया ने कंपनी का ध्यान खींचा. Regal के सीनियर डायरेक्टर जैक ग्रिम्स ने कहा कि सीरीज ने अपने प्रशंसकों का एक मजबूत समुदाय बनाया है और कंपनी फिनाले को बड़े पर्दे पर लाने को लेकर उत्साहित है.
Picturehouse की मार्केटिंग डायरेक्टर Sam Clements ने भी अगस्त के प्रीमियर इवेंट की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि दर्शकों को सीजन का फिनाले सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा. Nebula के संस्थापक Dave Wiskus के अनुसार, ‘Jet Lag’ का अनुभव सामाजिक है और थिएटर में प्रशंसकों को साथ लाने से शो के समुदाय को अलग तरह से महसूस किया जा सकता है.
अमेरिका और ब्रिटेन के किन शहरों में स्क्रीनिंग
अमेरिका में स्क्रीनिंग के लिए चुने गए Regal थिएटर्स में न्यूयॉर्क का Union Square, लॉस एंजिल्स का L.A. Live, शिकागो का City North, डेनवर का Denver Pavilions, ऑरलैंडो का Pointe Orlando, अटलांटा का Atlantic Station और सिएटल का Meridian शामिल हैं. इसके अलावा कैलिफोर्निया, टेक्सास, फ्लोरिडा, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलिना और अन्य राज्यों के चुनिंदा स्थानों पर भी शो होगा.
ब्रिटेन में Picturehouse नेटवर्क के तहत लंदन का Picturehouse Central, Cambridge का Arts Picturehouse, Edinburgh का The Cameo, Oxford का Phoenix Picturehouse, Liverpool का Picturehouse at FACT और Bath का The Little Theatre Cinema शामिल हैं. Cineworld नेटवर्क के कई थिएटर्स में Aberdeen, Belfast, Birmingham, Cardiff, Glasgow, Leeds और Brighton जैसे स्थानों पर भी स्क्रीनिंग तय की गई है.
‘Jet Lag: The Game’ की पिछली 18 सीजन में जापान, न्यूजीलैंड, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में प्रतियोगिताएं दिखाई गई हैं. सीजन 19 के फिनाले की सिनेमाघर रिलीज से Nebula को अपने डिजिटल दर्शकों को सामुदायिक थिएटर अनुभव देने का एक और अवसर मिलेगा.
