करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपने पारंपरिक अंदाज की तस्वीरें साझा की हैं. तस्वीरों में अभिनेत्री लाल रंग के बांधनी प्रिंट वाले सूट और मैचिंग दुपट्टे में नजर आ रही हैं. उनके इस देसी लुक ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है.
करीना ने अपने लुक को स्टेटमेंट ईयररिंग्स, लाल बिंदी और काजल से पूरा किया. उन्होंने बालों को खुला रखा था, जो हल्की वेव्स में नजर आए. तस्वीरों के साथ दिलजीत दोसांझ के गाने ‘What Ve’ का इस्तेमाल किया गया है.
कपिल शर्मा ने साझा कीं सेट की झलकियां
बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें करीना की ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में हालिया मौजूदगी के दौरान ली गईं. इस दौरान वह पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ शो के सेट पर पहुंची थीं. दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आए.
शो के होस्ट कपिल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर सेट की दो वीडियो साझा कीं. पहली वीडियो में कपिल सेल्फी कैमरे के सामने दिखाई दिए, जबकि पीछे दर्शकों की तेज आवाजें और उत्साह सुनाई दे रहा था. दूसरी वीडियो में स्टूडियो में मौजूद दर्शकों की झलक दिखी, जो कलाकारों के पहुंचने पर चीयर कर रहे थे.
करीना और सैफ ने वहां मौजूद दर्शकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. वीडियो और तस्वीरों में प्रशंसक दोनों कलाकारों का अभिवादन करते, मुस्कुराते और तालियां बजाते दिखाई दिए.
‘क्रू’ के सीक्वल में नजर आएंगी करीना
काम के मोर्चे पर करीना कपूर खान ‘क्रू’ के सीक्वल में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और तब्बू के होने की जानकारी दी गई है. ‘क्रू’ वर्ष 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
