अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद जश्न का सिलसिला जारी है. चेन्नई में सितारों से सजे ग्रैंड रिसेप्शन के बाद दोनों ने सन ग्रुप के कर्मचारियों के लिए एक विशेष पार्टी आयोजित की.

कार्यक्रम के दौरान काव्या और अनिरुद्ध ने कर्मचारियों से मुलाकात की और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. स्टाफ के लिए लंच का भी इंतजाम किया गया था.

इससे पहले कर्मचारियों को शादी का निमंत्रण देने के साथ सोने की अंगूठियां भी उपहार में दी गई थीं. इसी वजह से काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से कर्मचारियों के लिए किए गए इस खास आयोजन और उपहार की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.