King Crimson के मूल ड्रमर माइकल जाइल्स का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बैंड की वेबसाइट पर जारी संदेश में उनके निधन की जानकारी दी गई, हालांकि मृत्यु का कारण नहीं बताया गया.
बैंड ने अपने संदेश में जाइल्स की “असाधारण लयात्मक कल्पना, संगीत के प्रति संवेदनशीलता और ड्रमिंग के अत्यंत नए दृष्टिकोण” को King Crimson की शुरुआती और प्रयोगधर्मी ध्वनि के लिए महत्वपूर्ण बताया. संदेश के अनुसार, उनकी रचनात्मक मौलिकता और संगीत की सीमाओं को चुनौती देने वाली प्रतिबद्धता ने दुनियाभर के कई संगीतकारों को प्रभावित किया.
King Crimson की नींव में भूमिका
1942 में जन्मे जाइल्स इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर बसे Bournemouth से थे. वहीं से बैंड के सह-संस्थापक Robert Fripp और Greg Lake भी आते थे. 1967 में जाइल्स ने अपने भाई Peter और Fripp के साथ Giles, Giles and Fripp नामक समूह बनाया. इस तिकड़ी ने 1968 में ‘The Cheerful Insanity of Giles, Giles and Fripp’ एल्बम जारी किया, जिसे सीमित व्यावसायिक सफलता मिली. हालांकि, यही परियोजना आगे चलकर King Crimson की नींव बनी.
King Crimson का गठन 1968 के अंत में Fripp, Lake, जाइल्स, बहु-वादक Ian McDonald और गीतकार Peter Sinfield ने किया. शुरुआती दौर में बैंड के कार्यक्रमों ने ब्रिटिश रॉक जगत में ध्यान खींचा. जुलाई 1969 में उसे लंदन के Hyde Park में Rolling Stones के बड़े कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का मौका मिला.
उसी वर्ष जारी ‘In the Court of the Crimson King’ में रॉक, जैज, शास्त्रीय और avant-garde संगीत का मिश्रण था. इसे progressive rock की शुरुआती प्रमुख कृतियों में गिना जाता है. एल्बम की ध्वनि में जाइल्स की तेज, भारी और असामान्य ड्रमिंग की अहम भूमिका थी.
संगीत यात्रा
1970 की शुरुआत तक King Crimson की पहली lineup टूट गई और जाइल्स, Lake तथा McDonald बैंड से अलग हो गए. जाइल्स ने बाद में McDonald के साथ ‘McDonald and Giles’ एल्बम रिकॉर्ड किया. उन्होंने Steve Winwood, Bryan Ferry, Leo Sayer, Anthony Phillips, Kevin Ayers, Neil Sedaka और Andy Summers सहित कई कलाकारों के साथ भी काम किया.
उन्होंने Jamie Muir और David Cunningham के साथ ‘Progress, Ghost Dance’ नामक solo album जारी किया. 2002 में वे कुछ पूर्व सदस्योें के साथ 21st Century Schizoid Band में शामिल हुए, जिसने King Crimson के शुरुआती संगीत पर आधारित कार्यक्रम किए. जाइल्स अपने पीछे पांच बच्चों, कई पोते-पोतियों, बहन Marion और भाई Peter को छोड़ गए हैं.
