अभिनेत्री कृति सेनन ने डिजाइनर अबिनव मिश्रा के वार्षिक couture showcase ‘INTO THE WILD 2026’ में शोस्टॉपर के तौर पर रैंप वॉक किया. नई दिल्ली के छतरपुर में आयोजित इस प्रस्तुति में कृति ने Neo-Tech fabric से तैयार ब्लैक mirror-work lehenga पहना. लहंगे पर hand embroidery, metallic embellishments और sculptural horse motifs नजर आए.
यह शो प्रकृति, आजादी और contemporary Indian couture की थीम पर आधारित था. प्रस्तुति का माहौल भी इसी विचार के अनुरूप तैयार किया गया था. हरियाली और चांदनी जैसे backdrop के बीच monumental deer installations, sculptural figures, branches और foliage लगाए गए थे. Firefly projections, shadows और natural ambient sounds ने शो को immersive अनुभव देने की कोशिश की.
कलेक्शन में पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक सिल्हूट
‘INTO THE WILD 2026’ में lehengas के साथ trench coats, structured high-collared jackets, wide-legged trousers, flared pants, layered wraps और three-piece ensembles शामिल थे. इसके अलावा corsets, bustiers, kaftans, capes, high-neck tops और crop T-shirts के जरिए couture को पारंपरिक bridalwear से आगे ले जाने की कोशिश की गई.
कलेक्शन के रंगों में earthy olive, muted sage, deep brown, rich red, black और dusty neutral shades प्रमुख रहे. Animal-inspired prints, oversized florals और nature-inspired markings के साथ horse motifs को भी बार-बार इस्तेमाल किया गया. अबिनव मिश्रा के signature mirror work के अलावा metallic sequins, hand embroidery, Zardozi, beads, leather sequins और laser-cut details को डिजाइन का हिस्सा बनाया गया.
मिश्रा ने बताया कि कलेक्शन की प्रेरणा animals, nature और freedom से मिली. उनके अनुसार, वह इस भावना को Indian bridalwear में लाना चाहते थे. उन्होंने mirror work को metallic sequins, distinctive motifs और prints के साथ मिलाकर पारंपरिक craftsmanship को नई ऊर्जा देने की कोशिश की.
शो के creative direction, composition और music production में भी मिश्रा की भूमिका रही. उन्होंने ANHAD & TANNER के साथ मिलकर ऐसा soundscape तैयार किया, जिसमें layered vocals, immersive textures और बदलते rhythms शामिल थे.
प्रस्तुति में डिजाइनर वरुण बहल, Taiwanese pop icon Cheng Chang Fan, creators Mannat Sandhu और Mohak Narang तथा models Sheetal Mallar, Archana Akhil Kumar, Alicia Kaur और Kanika Dev समेत फैशन और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग शामिल हुए.
