कवि और साहित्यकार कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा का जन्मदिन परिवार और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ मनाया गया. कुमार विश्वास ने इंस्टाग्राम पर अग्रता की एक तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस पोस्ट में अग्रता एक कुर्सी पर बैठे गाय के बछड़े को निहारती नजर आ रही हैं, जबकि नीचे उनका पालतू डॉग दिखाई दे रहा है.

कुमार विश्वास ने तस्वीर के साथ अग्रता के लिए भावनात्मक संदेश लिखा. उन्होंने उन्हें जीवन के उल्लास से भरी शुभकामनाएं देते हुए हमेशा चैतन्य, मानवीय और उत्सवी बने रहने की कामना की.

कुहू ने भी साझा की बहन की तस्वीर

अग्रता की छोटी बहन कुहू ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. शेयर की गई तस्वीर में दोनों बहनें साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर किसी पार्टी या समारोह की लगती है. इसमें कुहू ने अग्रता को एक तरफ से गले लगाया हुआ है और दोनों कैमरे की ओर देख रही हैं.

तस्वीर में अग्रता फुल स्लीव्स वाला लाल टॉप और ब्लू जींस पहने दिख रही हैं. वहीं कुहू ने डार्क रेड रंग का लेस डिटेलिंग वाला टॉप पहना है. कुहू ने इस पोस्ट पर ‘बर्थडे गर्ल’ लिखा.

कुहू ने एक दूसरी तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनों बहनों के साथ उनकी कुछ दोस्त नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ‘शादी का घर?’ लिखा. अग्रता की शादी और उनके तीज लुक से जुड़ी तस्वीरें भी पहले सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं.