संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आया है. पोस्टर में आलिया ग्लैमरस कैबरे डांसर के रूप में नजर आ रही हैं. यह अवतार उनके पिछले कई किरदारों से अलग दिखाई देता है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

पोस्टर में आलिया वाइन-रेड सीक्विन आउटफिट, क्रॉप टॉप और फ्लोइंग स्कर्ट में दिखती हैं. उनके लुक को सिर पर लगे पंखों से पूरा किया गया है, जिससे शो-गर्ल और कैबरे की थीम उभरती है. फिल्म की टीम ने पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 बताई है.

आलिया के इस लुक पर दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “Well, well… SLB has unleashed a showgirl!” ज़ीनत ने यह पोस्टर अपनी प्रोफाइल पर भी साझा किया और लिखा, “The 70s are back and cabaret never looked this good.”

करीना कपूर खान ने भी आलिया के नए अवतार की तारीफ करते हुए कमेंट किया, “Killingggg it Alooooooooo.”

‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे. रणबीर का पहला लुक पहले ही जारी किया जा चुका है, जबकि विक्की कौशल के पोस्टर का इंतजार है. यह फिल्म तीनों कलाकारों की पहली साझा फिल्म होगी, हालांकि वे पहले अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ काम कर चुके हैं.

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने वाली है.