फिल्ममेकर और वेनिस फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी अध्यक्ष मैगी गिलेनहाल ने बताया कि उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘Flesh Impact’ के लिए डकोटा जॉनसन को मर्लिन मुनरो के रूप में दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया था. हालांकि, परिणाम से संतुष्ट न होने पर उन्होंने इस हिस्से को फिल्म से हटा दिया.

वेनिस में आयोजित एक symposium में गिलेनहाल ने कहा कि फिल्म में 100 साल की मर्लिन मुनरो और उनके 30 के दशक के दौर की झलक दिखाई गई है. जॉनसन फिल्म में मुनरो की भूमिका निभा रही हैं. उनके मुताबिक, प्रोजेक्ट कमीशन करने वालों ने AI इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था.

AI प्रयोग में क्या समस्या आई

गिलेनहाल ने स्पष्ट किया कि यह OpenAI का इस्तेमाल नहीं था, बल्कि ऐसा licensable AI था जिसे लाइसेंस प्राप्त मर्लिन मुनरो फिल्मों की सामग्री पर train किया गया था. योजना के तहत मुनरो के चेहरे की विशेषताओं को जॉनसन के चेहरे पर लागू किया जाना था.

उन्होंने कहा कि टीम ने इस पर काफी काम किया, लेकिन अंतिम नतीजे में जॉनसन के अभिनय की तुलना में AI version कम प्रभावशाली लगा. गिलेनहाल के अनुसार, जॉनसन का मुनरो का अभिनय अधिक “moving, human और alive” था. इसलिए उन्होंने AI से तैयार हिस्से को पूरी तरह त्याग दिया.

गिलेनहाल ने कहा कि AI version ने उन मूल वजहों को ही कमजोर कर दिया, जिनके चलते यह प्रोजेक्ट बनाया गया था. उनके शब्दों में, प्रयोग “fundamentally did not work”.

पर्यावरण और फिल्म निर्माण की लागत पर चिंता

फिल्ममेकर ने AI के पर्यावरणीय असर को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने data centers से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पहलू को स्वीकार करना जरूरी है.

उन्होंने AI को फिल्म निर्माण को अधिक लोकतांत्रिक बनाने वाली तकनीक बताने वाले तर्क पर भी सवाल उठाया. गिलेनहाल ने कहा कि इस विचार को आगे बढ़ाने वाले लोग अक्सर वही हैं जो AI software के मालिक हैं, इसलिए यह पूछना जरूरी है कि इससे आर्थिक लाभ किसे मिलेगा.

उन्होंने उस संभावित भविष्य पर चिंता जताई जिसमें 40 मिलियन डॉलर की व्यावसायिक फिल्म 4 मिलियन डॉलर या उससे भी कम लागत में AI की मदद से बनाई जा सके. उनका तर्क था कि अगर कम लागत में “काफी अच्छी” फिल्म बनना संभव हो गया, तो पारंपरिक तरीके से फिल्म बनाने के लिए बड़े बजट कौन देगा. उनके मुताबिक, इसका असर फिल्ममेकर और प्रतिभाओं, दोनों पर पड़ सकता है.