मार्क जुकरबर्ग का गिनीज बीयर पीने की कोशिश वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह वीडियो स्ट्राइप के सह-संस्थापक जॉन कॉलिसन के पॉडकास्ट ‘Cheeky Pint’ का है, जिसमें मेटा के मुख्य एआई अधिकारी एलेक्जेंडर वांग भी मौजूद थे.

पॉडकास्ट के दौरान जुकरबर्ग के सामने गिनीज का पूरा पिंट रखा गया. करीब 12 सेकंड के क्लिप में वह बीयर को मुंह में घुमाते, फिर भाव नियंत्रित करते और सामान्य दिखने की कोशिश करते नजर आते हैं. उनके हावभाव को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्स पर साझा किए गए इस क्लिप को पांच मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने जुकरबर्ग के गिनीज पीने का नाटक करने को अपना नया पसंदीदा वीडियो बताया.

वीडियो पर प्रतिक्रियाओं में मुख्य रूप से जुकरबर्ग के चेहरे के भाव और उनके संयमित रिएक्शन पर चर्चा हुई. पूरा इंटरव्यू ‘Cheeky Pint’ पॉडकास्ट में उपलब्ध है. वायरल क्लिप में जुकरबर्ग के अनुभव को लेकर कोई स्पष्ट बयान या आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है.