इतालवी अभिनेत्री Monica Bellucci वर्ष 2006 में कांग्रेस नेता Sonia Gandhi की भूमिका निभाने वाली थीं. Jagmohan Mundhra के निर्देशन में प्रस्तावित इस अंग्रेजी भाषा की बायोपिक का नाम ‘Sonia’ रखा गया था. उस समय निर्माता Sunanda Murli Manohar ने Bellucci के फिल्म से जुड़ने की पुष्टि की थी और कहा था कि अभिनेत्री भूमिका को लेकर उत्साहित हैं.

फिल्म की योजना पर आगे बढ़ने से पहले ही कांग्रेस की ओर से कानूनी नोटिस भेजा गया. इसके बाद परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई, हालांकि इसे रुकने की वजह को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए. निर्देशक का कहना था कि उनकी पटकथा Sonia Gandhi के प्रति सम्मानजनक थी.

बाद में Bellucci ने 2012 में कहा था कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पर्याप्त अच्छी नहीं लगी, इसलिए उन्होंने आगे काम नहीं किया. एक अन्य मौके पर उन्होंने फिल्म न बन पाने के पीछे ‘कई कारण’ बताए थे.

करीब दो दशक बाद यह पुरानी योजना फिर चर्चा में आई है, जब Sonia Gandhi ने अपना संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ लिखा है.