दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर cardiac arrest के बाद अस्पताल लाया गया, लेकिन करीब 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

नाना पाटेकर की अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति गोवा के डोना पाउला में 4 अक्टूबर को आयोजित Samraat Club International के installation ceremony कार्यक्रम में हुई थी. कार्यक्रम में उन्होंने संबोधन दिया था. इस दौरान वह सफेद कुर्ते और गमछे में नजर आए.

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अभिनेता को उनके आवास पर अचेत अवस्था में पाए जाने के बाद अस्पताल लाया गया था. मामले में medico-legal case दर्ज किया गया है और मृत्यु के सटीक कारण की पुष्टि के लिए post-mortem की प्रक्रिया की जानी है.

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबे करियर के दौरान ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘अब तक छप्पन’, ‘नटसम्राट’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. उनकी अंतिम चर्चित फिल्म ‘ओ’रोमियो’ थी.