कोरियाई skincare ब्रांड Mamonde ने अभिनेत्री नितांशी गोयल को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. Amorepacific Group के स्वामित्व वाला यह ब्रांड अगस्त 2026 में Nykaa पर एक्सक्लूसिव रूप से लॉन्च हुआ था. कंपनी अब नितांशी के साथ मिलकर भारतीय उपभोक्ताओं, खासकर युवा वर्ग, तक पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है.

नितांशी गोयल को फिल्म ‘लापता लेडीज’ में उनके अभिनय के बाद व्यापक पहचान मिली. Mamonde के साथ उनका जुड़ाव skincare और Korean beauty क्षेत्र में उनका पहला प्रमुख ब्रांड सहयोग है. कंपनी के अनुसार, इस साझेदारी के जरिए उसके ‘Let Your Skin Bloom’ विचार को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा.

Amorepacific India के Managing Director और Country Head Paul Lee ने कहा कि भारत में युवा उपभोक्ताओं के बीच Korean beauty की लोकप्रियता बढ़ रही है. उनके मुताबिक, नितांशी की युवा छवि और सहज जुड़ाव की क्षमता उन्हें ब्रांड के लिए उपयुक्त चेहरा बनाती है. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी भारत में Mamonde को मजबूत Korean skincare ब्रांड के रूप में विकसित करने की दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है.

Amorepacific India की Deputy Director Mini Sood Banerjee ने कहा कि नितांशी के साथ साझेदारी के जरिए ब्रांड युवा उपभोक्ताओं के लिए skincare से जुड़े अभियानों और बातचीत को अधिक प्रासंगिक बनाना चाहता है. उन्होंने कहा कि कंपनी अलग-अलग skin concerns के लिए उत्पादों की खोज को उपभोक्ताओं के लिए आसान और आकर्षक अनुभव बनाना चाहती है.

Mamonde के skincare range में ये उत्पाद शामिल

कंपनी के मुताबिक, Mamonde की Rose HA range में Serum और Sunscreen शामिल हैं, जिन्हें hydration और dewy complexion पर केंद्रित बताया गया है. Peony BHA range में Serum और Sunscreen हैं, जो pores की देखभाल और excess sebum management के साथ UV protection देने के लिए पेश किए गए हैं. इसके अलावा Liquid Mask भी range का हिस्सा है, जिसे leave-on formula के तौर पर बताया गया है.

नितांशी गोयल ने कहा कि उन्हें Mamonde की Korean skincare innovation और ‘Let Your Skin Bloom’ संदेश का व्यक्तिगत जुड़ाव महसूस होता है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है और skincare को अपनी जरूरतों के अनुसार समझना चाहिए.