Oasis के गायक नोएल गैलाघर को उत्तर लंदन स्थित अपनी Grade II-listed हवेली के बड़े पैमाने पर नवीनीकरण के लिए योजना संबंधी मंजूरी मिल गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2025 में यह पांच मंजिला संपत्ति 1.15 करोड़ पाउंड में खरीदी थी. घर को लंबे समय से मरम्मत और संरक्षण संबंधी काम की जरूरत थी.
मंजूर योजना में घर के निचले स्तर पर एक मनोरंजन क्षेत्र और निजी सिनेमा बनाने का प्रस्ताव है. इसके अलावा निजी जिम के साथ सौना और मेहमानों के लिए अलग आवास तैयार किया जाएगा. संपत्ति से जुड़ी एक इमारत को स्वतंत्र एक-बेडरूम guest suite में बदलने की योजना भी शामिल है.
पुरानी इमारत की संरचनात्मक मरम्मत
हवेली में छत से पानी रिसने, छत की परतों के क्षतिग्रस्त होने और निचली मंजिल की दीवारों में सीलन जैसी समस्याएं दर्ज की गई थीं. योजना के तहत ऐतिहासिक structural movement को ठीक करने और इमारत के अंदरूनी ढांचे को स्थिर करने का काम किया जाएगा. ऐसे पुराने आंतरिक बदलाव भी हटाए जाएंगे, जो संपत्ति की listed architectural design के अनुरूप नहीं हैं.
गैलाघर मूल दरवाजों, architraves, cornices और लकड़ी की wall panelling को बहाल करना चाहते हैं. संरक्षण के अनुरूप double-glazed sash windows लगाने की योजना है. मूल दीवारों को नुकसान से बचाने के लिए plumbing, electrical और heating services को मौजूदा conduits के जरिए दुरुस्त किया जाएगा.
योजना में पुन: इस्तेमाल योग्य सामग्रियों के उपयोग और बाकी सामग्री को recycle करने पर भी जोर दिया गया है. गैलाघर के पास Hampshire के South Downs क्षेत्र में 18वीं सदी की एक country mansion भी है.
