केंद्र सरकार ने Netflix से पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट को भारत में स्ट्रीम नहीं करने को कहा है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का यह निर्देश पाकिस्तानी वेब-सीरीज़ ‘Jo Bachay Hain Sang Samait Lo’ की भारत में संभावित रिलीज़ को लेकर मिली शिकायतों और अभ्यावेदनों के बाद आया है.
मंत्रालय ने Netflix को 8 मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करने और जून 2025 में दिए गए अपने उस आश्वासन पर कायम रहने को कहा है, जिसमें प्लेटफॉर्म ने भारत में पाकिस्तान-origin फिल्म या सीरीज़ उपलब्ध नहीं कराने की बात कही थी.
यह सीरीज़ 4 दिसंबर 2026 को Netflix पर रिलीज़ होने वाली है. इसमें Fawad Khan, Mahira Khan, Sanam Saeed और अन्य पाकिस्तानी कलाकार हैं. हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर Netflix की ओर से अब तक स्पष्ट घोषणा नहीं हुई है.
इससे पहले All Indian Cine Workers Association और Federation of Western India Cine Employees ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीरीज़ की भारत में रिलीज़ रोकने की अपील की थी. FWICE ने भी सरकार की 2025 की एडवाइजरी का हवाला दिया था.
