छठ महापर्व के अवसर पर भोजपुरी गायक पवन सिंह अपना नया भक्ति गीत ‘उगी सुरुज देव’ लेकर आए हैं. यह गीत DRJ Records Bhojpuri पर रिलीज किया गया है.

पवन सिंह ने इस गाने को खुशबू जैन के साथ गाया है. गीत में छठ पूजा की आस्था, भक्ति और भारतीय लोक संस्कृति को केंद्र में रखा गया है.

‘उगी सुरुज देव’ के वीडियो में अभिनेत्री पूजा बनर्जी भी नजर आ रही हैं. रिलीज के बाद यह गीत दर्शकों के बीच चर्चा में है. छठ से जुड़े पारंपरिक भाव और पूजा के माहौल को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस गाने को भोजपुरी संगीत श्रोताओं के लिए त्योहार विशेष प्रस्तुति के तौर पर पेश किया गया है.