मुंबई में आयोजित Earthshot Prize 2026 समारोह में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने बढ़ते वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पर्यावरण से जुड़ी चर्चाओं का असर तभी दिखेगा, जब लोग अपनी रोजमर्रा की आदतों में भी बदलाव लाएंगे.
रकुल मंगलवार, 17 नवंबर को Jio World Convention Centre में हुए समारोह में शामिल हुई थीं. समाचार एजेंसी ANI की ओर से साझा किए गए वीडियो में वह कई शहरों में खराब होती वायु गुणवत्ता का जिक्र करती नजर आईं.
रकुल ने कहा, “मुझे लगता है कि जलवायु परिवर्तन समय की सबसे बड़ी जरूरत है. हम पढ़ते रहते हैं कि AQI बढ़ रहा है—बाहर यह 4 है, जबकि यहां 600-1000 है.” उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण पर बातचीत को नतीजे तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार नागरिकों को अपनी क्षमता के अनुसार छोटे कदम उठाने होंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती रहने योग्य बनी रहे.
अभिनेत्री ने युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z, में पर्यावरण और sustainability को लेकर बढ़ती जागरूकता की भी बात की. उनके मुताबिक, मौजूदा पीढ़ी पर्यावरण पर हो रही लगातार चर्चाओं के कारण अधिक सजग है और sustainability के लिए योगदान दे रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इसमें सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है.
Earthshot Prize की स्थापना Prince William ने 2020 में की थी. मुंबई में हुआ 2026 समारोह इस पहल का भारत में पहला आयोजन बताया गया. कार्यक्रम की मेजबानी फिल्मकार Karan Johar ने की. समारोह में Prince William और Catherine, Princess of Wales के अलावा मनोरंजन, खेल और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं.
इस समारोह में पांच पर्यावरणीय श्रेणियों में चुने गए विजेताओं को सम्मानित किया गया. 15 वैश्विक फाइनलिस्ट में से चुने गए प्रत्येक विजेता को अपने समाधान को बड़े स्तर पर लागू करने के लिए 1 मिलियन पाउंड की राशि दी गई.
