रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण–पार्ट I’ ने रिलीज के शुरुआती चार दिनों में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ₹412.77 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है. इस प्रदर्शन के साथ फिल्म 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण–पार्ट I’ ने भारत में ₹211.53 करोड़ नेट कमाए हैं, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन ₹254.86 करोड़ रहा. विदेशी बाजारों से फिल्म ने ₹157.91 करोड़ जुटाए, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹412.77 करोड़ हो गई.

टॉप-5 में फिल्मों की स्थिति

2026 की वर्ल्डवाइड कमाई वाली सूची में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ₹1,852.44 करोड़ के साथ पहले स्थान पर है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ₹575.75 करोड़ के साथ दूसरे, ‘बॉर्डर 2’ ₹464.50 करोड़ के साथ तीसरे और ‘हनुमान अंश’ ₹442.50 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर है.

‘रामायण–पार्ट I’ की खास बात इसका विदेशी कारोबार है. फिल्म की कुल वैश्विक कमाई में विदेशी बाजारों की हिस्सेदारी करीब 38.26 प्रतिशत बताई गई है. तुलना में ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में विदेशों का योगदान करीब 12.42 प्रतिशत और ‘हनुमान अंश’ में करीब 12.30 प्रतिशत है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के मामले में यह हिस्सा लगभग 23.21 प्रतिशत बताया गया है.

फिल्म अब वर्ल्डवाइड रैंकिंग में चौथे स्थान पर मौजूद ‘हनुमान अंश’ और तीसरे स्थान वाली ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन को पार करने की कोशिश करेगी.