अभिनेत्री साई पल्लवी ने एक पुराने इंटरव्यू में जापान में शूटिंग के दौरान अपने भोजन से जुड़ा अनुभव साझा किया था. उन्होंने बताया कि वह करीब एक महीने तक जापान में रहीं, लेकिन वहां शाकाहारी भोजन मिलना आसान नहीं था. उपलब्ध शाकाहारी विकल्पों में भी कई बार चिकन ब्रॉथ शामिल होता था.

साई पल्लवी ने कहा था कि ऐसी स्थिति में उन्होंने खाना न लेना स्वीकार किया, लेकिन चिकन ब्रॉथ वाला भोजन नहीं खाया. उनका कहना था कि वह अपनी सेहत के लिए किसी दूसरे जानवर को मारकर बना भोजन नहीं लेना चाहतीं. अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह जहां भी जाती हैं, शाकाहारी भोजन ही पसंद करती हैं.

यह बयान उन रिपोर्टों के संदर्भ में फिर चर्चा में आया है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ के लिए शाकाहारी भोजन अपनाया. साई पल्लवी पहले ही कह चुकी हैं कि वह फिल्म साइन करने से पहले से शाकाहारी हैं. दिसंबर 2024 में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बारे में फैल रही कथित मनगढ़ंत खबरों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी.