अभिनेता सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी निजी जिंदगी की झलक साझा की है. उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें एक में वह ताजा खाने के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह स्विमिंग पूल के पास दिखाई दे रहे हैं.

पहली तस्वीर में सैफ हल्के नीले रंग का कुर्ता पहने आउटडोर डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं. उनके हाथ में ताजी गाजर है और टेबल पर सब्जियों, सलाद तथा अन्य खाद्य पदार्थों से सजी प्लेटें रखी दिखाई देती हैं.

दूसरी तस्वीर में अभिनेता सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, नंगे पैर स्विमिंग पूल के किनारे पोज देते नजर आए. तस्वीरें साझा करते हुए सैफ ने लिखा, “From farm-to-table to pool-to-lounge…what else was on the calendar?”

सैफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सक्रिय होना शुरू किया है. शुरुआती पोस्ट में उन्होंने पटौदी लाइब्रेरी की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह किताब के साथ बैठे नजर आए. उन्होंने अपने बचपन की यादों से जुड़ी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जो 1975 में मुंबई के कार्माइकल रोड स्थित उनकी मां के घर की छत पर ली गई थी.

16 अक्टूबर को सैफ ने करीना कपूर खान के साथ अपनी 14वीं शादी की सालगिरह भी मनाई थी. इस मौके पर उन्होंने दोनों की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी.

काम की बात करें तो सैफ आखिरी बार प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आए थे. इस फिल्म में अक्षय कुमार भी शामिल थे.