कॉमेडियन और YouTuber समय रैना ने YouTube पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका दावा है कि वह दुनिया के पहले YouTuber बन गए हैं, जिनके चैनल के पेड मेंबर्स की संख्या 10 लाख पार पहुंची है. Google India ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस उपलब्धि का उल्लेख किया है.

समय रैना के YouTube चैनल पर फिलहाल 1.24 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. YouTube टीम ने उन्हें Grandmasters के साथ बातचीत और ‘India’s Got Latent’ जैसे शो के जरिए creator-led entertainment को लोकप्रिय बनाने वाला क्रिएटर बताया.

Google India के मुताबिक, यह उपलब्धि भारत में YouTube चैनल मेंबरशिप के बढ़ते चलन को भी दिखाती है. जून 2026 में भारत में 12 लाख से अधिक प्रशंसकों ने कम से कम एक चैनल मेंबरशिप खरीदी. इस अवधि में भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली आय में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई.

समय रैना के लिए यह उपलब्धि उस विवाद के करीब दो साल बाद आई है, जिसके बाद उन्हें अपने शो ‘India’s Got Latent’ के सभी एपिसोड YouTube से हटाने पड़े थे. फरवरी 2025 में एक एपिसोड में YouTuber रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद व्यापक आलोचना और पुलिस शिकायतें हुई थीं. रणवीर ने माफी मांगी थी, जबकि समय रैना ने भी माफी जारी की थी.

2026 में समय रैना ने ‘Still Alive’ नाम के स्टैंड-अप स्पेशल के साथ वापसी की और शो की वापसी का ऐलान किया. ‘India’s Got Latent’ के दूसरे सीजन में आलिया भट्ट, वरुण धवन, हुमा कुरैशी और करण औजला शामिल हुए.

सीजन के समापन के बाद 10 लाख चैनल मेंबर्स का आंकड़ा समय रैना के डिजिटल करियर में एक नया पड़ाव माना जा रहा है.