शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक नए Rungta Steel विज्ञापन में साथ नजर आ रहे हैं. Abhishek Varman के निर्देशन में बने इस कमर्शियल में तीनों कलाकार ब्रांड के लिए अलग-अलग आइडिया पेश करते हैं. विज्ञापन के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर दर्शकों के बीच चर्चा देखने को मिल रही है.
फिल्मी संदर्भों से तैयार किया गया कॉन्सेप्ट
विज्ञापन में शाहरुख खान अपने चर्चित किरदार ‘Don’ से प्रेरित आइडिया रखते हैं. वह बताते हैं कि “12 मुल्कों की पुलिस” भी एक मजबूत घर को नहीं तोड़ सकती. इसके बाद रणबीर कपूर ‘Rockstar’ से जुड़े कॉन्सेप्ट के जरिए एक ऐसे कलाकार की बात करते हैं, जिसे मंच की मजबूती नहीं तोड़ सकती.
आलिया भट्ट ‘Jigra’ से प्रेरित विचार पेश करती हैं, जिसमें जेल के न टूटने का संदर्भ दिया गया है. इन सभी आइडिया का मकसद स्टील की मजबूती को कलाकारों की लोकप्रिय फिल्मों और किरदारों के साथ जोड़ना है.
अंत में ब्रांड मैनेजर तीनों सितारों के फिल्म-आधारित सुझावों के बजाय अपना कॉन्सेप्ट चुनता है. वह उन्हें ‘Khiladi 786’ के गाने ‘Hookah Bar’ पर डांस करने के लिए तैयार करता है. विज्ञापन के अंतिम हिस्से में शाहरुख, रणबीर और आलिया हाथों में Rungta Steel की बार लेकर साथ डांस करते दिखाई देते हैं.
शाहरुख, रणबीर और आलिया का एक ही कमर्शियल में साथ आना इस विज्ञापन की सबसे बड़ी खासियत है. काम की बात करें तो शाहरुख की फिल्म ‘King’ 24 दिसंबर 2026 को रिलीज के लिए निर्धारित है. वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ ‘Love & War’ में नजर आएंगी, जिसकी रिलीज जनवरी 2027 के लिए तय बताई गई है.
