H&M Beauty ने अभिनेत्री शरवरी को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर बनाया है. यह साझेदारी एक साल की होगी और इस दौरान शरवरी भारतीय बाजार के लिए ब्रांड के कम्युनिकेशन कैंपेन का चेहरा रहेंगी.
साझेदारी के साथ H&M Beauty ने फेस्टिव सीजन के लिए एक नया ब्यूटी एडिट भी पेश किया है. ब्रांड के अनुसार, इस कलेक्शन में शरवरी की पसंद को शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को व्यक्तिगत स्टाइल का हिस्सा बनाना है.
नए एडिट में Elixir Gold Perfume, Blush & Glow Duo Palette, Glow Touch Liquid Highlighter, Waterproof Kajal, Swipe & Smudge Liquid Eyeshadow, Glowy Tint Liquid Blush और Plump Gloss शामिल हैं. ये प्रोडक्ट्स HM.com, Nykaa.com और Myntra.com पर उपलब्ध हैं. इन्हें भारत के सभी H&M स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है.
शरवरी ने साझेदारी पर कहा कि वह H&M Beauty की भारत में पहली एंबेसडर बनकर उत्साहित हैं. उन्होंने ब्यूटी को खुद को व्यक्त करने, प्रयोग करने और आत्मविश्वास महसूस करने का माध्यम बताया. अभिनेत्री के मुताबिक, हर व्यक्ति को ऐसे प्रोडक्ट्स और लुक चुनने चाहिए जो उसकी अपनी पहचान से मेल खाते हों.
H&M Beauty के प्रवक्ता ने कहा कि शरवरी आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और फैशन व ब्यूटी को लेकर अपनी अलग सोच रखने वाली नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं. ब्रांड के पोर्टफोलियो में मेकअप के अलावा फ्रेगरेंस, हेयर और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं.
शरवरी ने 2020 में ‘द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए’ से अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद वह ‘बंटी और बबली 2’ और ‘मुंज्या’ में नजर आईं.
