प्रभास स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘स्पिरिट’ के दिवाली 2027 सप्ताहांत में सिनेमाघरों में रिलीज होने की रिपोर्ट है. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. इस रिलीज डेट के सामने आने के बाद फिल्मी जगत में रणबीर कपूर की ‘रामायण 2’ के साथ संभावित टकराव की चर्चा शुरू हुई थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट रणबीर कपूर की जानकारी में तय की गई. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर को पहले से अंदाजा था कि ‘रामायण 2’ की रिलीज में देरी हो सकती है. देरी की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद उन्होंने वांगा से संपर्क किया और इसके बाद ‘स्पिरिट’ के लिए दिवाली 2027 की तारीख चुनने का फैसला किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, वांगा ने ‘रामायण 2’ की संभावित देरी की जानकारी मिलने के बाद जल्द निर्णय लिया, ताकि दिवाली की तारीख कोई और फिल्म न ले सके. निर्माता भूषण कुमार के इस फैसले पर सहमत होने की बात भी कही गई है.
‘रामायण 2’ की नई तारीख का इंतजार
‘रामायण 2’ की नई रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसकी घोषणा जल्द हो सकती है. यह भी संभावना जताई गई है कि पहली ‘रामायण’ फिल्म के दिवाली रिलीज के दौरान पोस्ट-क्रेडिट सीन में सीक्वल की नई तारीख बताई जा सकती है.
पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बड़े युद्ध दृश्यों की शूटिंग के लिए ‘रामायण 2’ को दिवाली 2028 तक टाला जा सकता है. हालांकि, इसकी अंतिम रिलीज डेट और बदलाव की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
