Hombale Films ने Transcendental Films के साथ मिलकर एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘ŚARAṆĀGATI – The Life of a Surrendered Soul’ की घोषणा की है. फिल्म International Society for Krishna Consciousness (ISKCON) के संस्थापक-आचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित होगी. निर्माताओं ने इसे अगस्त 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है.

फिल्म में Artificial Intelligence Motion Capture तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इस प्रक्रिया में कैमरों के जरिए कलाकारों की शारीरिक गतिविधियों, जोड़ों, हाव-भाव और चेहरे के भावों को रिकॉर्ड किया जाता है. इसके बाद AI और कंप्यूटर विजन की मदद से इस डेटा को 3D एनिमेटेड किरदार के डिजिटल ढांचे पर मैप किया जाता है. निर्माताओं के मुताबिक, इससे एनीमेशन में गतिविधियों और भावनाओं को अधिक स्वाभाविक ढंग से दिखाने में मदद मिलेगी.

कहानी में 1965 की वह यात्रा प्रमुख रूप से दिखाई जाएगी, जब 69 वर्ष की उम्र में श्रील प्रभुपाद भगवान कृष्ण के संदेश और भगवद्गीता की शिक्षाएं लेकर अमेरिका पहुंचे थे. यह यात्रा उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर के निर्देश पर की थी. फिल्म का कथानक faith, surrender, perseverance और service जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा.

‘शरणागति’ का लेखन और निर्देशन गौरा शक्ति दास कर रहे हैं. राजेश सिंह और लोहित राव इसके निर्माता हैं, जबकि श्रीधर शिकारीपुरा विजुअल डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. यह Transcendental Films का प्रोडक्शन है, जिसमें Dive Deep AI Studio सहयोगी है. Hombale Films फिल्म को प्रस्तुत करने के साथ इसके worldwide distribution की जिम्मेदारी भी संभालेगी.

फिल्म की वैश्विक रिलीज श्रील प्रभुपाद की व्यास-पूजा के अवसर के साथ अगस्त 2027 में प्रस्तावित है. परियोजना को श्री नरसिंह चैतन्य मठ, श्रीरंगपट्टना, ISKCON Bangalore, ISKCON और Bhaktivedanta Book Trust का आशीर्वाद प्राप्त होने की जानकारी दी गई है.