थाई अभिनेता Fourth Nattawat Jirochtikul और Gemini Norawit Titicharoenrak ने एक टीवी शो के विवादित सेगमेंट को लेकर भारतीय दर्शकों से माफी मांगी है. यह मामला ‘A Thai Late-Night Show’ में खेले गए एक charades गेम से जुड़ा है, जिसमें ‘Bollywood Hero’ का संकेत दिया गया था.

सेगमेंट के दौरान Fourth ने आंखों पर पट्टी बांधकर संकेत का जवाब देने की कोशिश की. उनके सिर हिलाने, हाथों के इशारों और नाटकीय हाव-भाव को कई भारतीय दर्शकों ने भारतीय नृत्य और संस्कृति की अतिरंजित नकल बताया. Gemini पर इस दौरान हंसने को लेकर भी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई.

ऑनलाइन प्रतिक्रिया के बाद Fourth ने X पर कहा कि उनका किसी नस्ल या समुदाय का मजाक उड़ाने का इरादा नहीं था. उन्होंने भारतीय प्रशंसकों समेत उन सभी लोगों से माफी मांगी, जिन्हें उनके व्यवहार से ठेस पहुंची. अभिनेता ने इसे अपने लिए सीख बताते हुए आगे अपने व्यवहार में सुधार की बात कही.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की प्रोडक्शन टीम ने भी माफी जारी की और विवादित सेगमेंट को हटाने की बात कही. आलोचना का केंद्र गेम नहीं, बल्कि उसमें भारतीय संस्कृति के चित्रण का तरीका था.