‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में रणनीति, गठजोड़ और धोखे के बीच शालिनी पासी की बेबाक प्रतिक्रियाओं ने दर्शकों का ध्यान खींचा. शो में उनके कई spontaneous comments चर्चा में रहे, जिनमें उन्होंने खुद के बारे में भी खुलकर मजाक किया और साथी contestants पर अपनी राय भी रखी.
शालिनी के ये moments इसलिए भी अलग नजर आए क्योंकि palace में चल रहे गंभीर gameplay के बीच उनका अंदाज हल्का-फुल्का और आत्म-जागरूक था. कभी उन्होंने खुद को reality से दूर रहने वाली बताया, तो कभी अपनी भूलने की आदत और भोलेपन पर ही चुटकी ली.
‘Delusional’ कहलाना भी उन्हें पसंद है
शालिनी ने कहा, “Muje bahut acha lagta hai reality se dur rehne mein. Mere friends muje delusional bolte hai, I love it.” इस टिप्पणी में उन्होंने अपने दोस्तों के दिए ‘delusional’ टैग को बुरा मानने के बजाय उसे मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया.
उनका यह अंदाज शो में उनकी personality की अहम पहचान बना. वह अपनी कमियों को छिपाने के बजाय उन्हें ही हास्य का हिस्सा बनाती दिखीं.
मुन्नवर फारुकी का नाम याद नहीं रहा
शालिनी का एक सबसे चर्चित moment तब आया, जब वह comedian मुन्नवर फारुकी का नाम याद नहीं कर पाईं. उन्होंने कहा, “80-85% contestants in the palace know me and Man, man, Manya what’s his name? Jo comedian hai na, Maanyavar, kya naam hai unka?”
नाम याद करने की उनकी कोशिश और बार-बार अलग नाम लेने का अंदाज शो के हल्के-फुल्के पलों में शामिल हो गया. इस बातचीत में मुन्नवर का reaction भी मनोरंजन का हिस्सा बना.
खुद को ‘गधी’ कहकर किया मजाक
शालिनी ने अपनी बातचीत में खुद को लेकर भी कई मजेदार टिप्पणियां कीं. एक मौके पर उन्होंने कहा, “Tu gullible hai, aur main gadhi hoon.” यह self-deprecating line उनके उस अंदाज को दिखाती है, जिसमें वह अपनी छवि पर खुद ही हंसने से पीछे नहीं हटतीं.
इसी तरह, उन्होंने यह भी कहा, “Mereko raatko neend nahi aayi. Mereko raatko vo log ke shaklein dikh rahi hai.” Traitors से जुड़े masked figures को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ने palace के तनावपूर्ण माहौल में हास्य जोड़ दिया.
मजाक के बीच gameplay की समझ
शालिनी की टिप्पणियों में सिर्फ हास्य नहीं था. उन्होंने contestants के उन्हें harmless समझने की बात पर कहा, “Traitors sochte hai main harmless hu, intelligent nahi hu but har situation mein intelligence dikhane ki zarurat nahi hoti.”
इस बयान से उनका यह नजरिया सामने आया कि हर परिस्थिति में अपनी समझदारी साबित करना जरूरी नहीं होता. उन्होंने बड़े लक्ष्य पर ध्यान देने की बात कहते हुए यह भी कहा, “You have to win the war, not the battles.”
Dolce ड्रेस पर भी आई टिप्पणी
मल्लिका शेरावत के Dolce ड्रेस से जुड़े दावे पर शालिनी ने अविश्वास जताते हुए कहा, “Woh hai hi nahi Dolce, sab jhooth bol rahi hai.” उनकी सीधी और बिना लाग-लपेट वाली प्रतिक्रिया शो में उनके candid अंदाज का एक और उदाहरण बनी.
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में जहां खेल का केंद्र deception और strategy रहा, वहीं शालिनी पासी की spontaneous बातें और one-liners ने शो को एक अलग मनोरंजक परत दी. उनके ये moments gameplay के साथ-साथ उनकी self-aware personality के लिए भी याद किए जा रहे हैं.
