Marvel Television ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज ‘VisionQuest’ का नया ट्रेलर जारी कर दिया है. सीरीज में पॉल बेटनी एक बार फिर Vision के किरदार में दिखेंगे, जबकि जेम्स स्पेडर Ultron के रूप में वापसी कर रहे हैं.

भारत में ‘VisionQuest’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर से केवल JioHotstar पर होगा. पहला एपिसोड अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध कराया जाएगा.

यह सीरीज उस Marvel टेलीविजन ट्रिलॉजी का समापन बताए जा रही है, जिसकी शुरुआत 2021 में ‘WandaVision’ से हुई थी और जो 2024 की ‘Agatha All Along’ तक आगे बढ़ी. कहानी में Vision को अपने अस्तित्व और नए उद्देश्य को समझने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है.

Vision की तलाश और Ultron का प्रभाव

कहानी के अनुसार, रीबूट होने के बाद Vision छिपकर रहने लगता है और अपने प्रोग्रामिंग में मौजूद AI व्यक्तित्वों से मार्गदर्शन लेने की कोशिश करता है. इनमें F.R.I.D.A.Y., E.D.I.T.H., J.A.R.V.I.S. और Ultron शामिल हैं. लेकिन Vision पर इनाम घोषित होने के बाद उसे भागने पर मजबूर होना पड़ता है.

इस सफर में उसके साथ Thomas Shepherd नाम का एक रहस्यमय लड़का होता है, जिसके Vision से बेटे या पुनर्जन्म के रूप में जुड़े होने की संभावना दिखाई गई है. Vision को अपने पीछे लगे लोगों से बचने के साथ Ultron के प्रभाव और उस लड़के से जुड़े रहस्य का सामना भी करना है.

सीरीज में रुआरिध मोलिका, टॉड स्टैशविक, टी’निया मिलर, लॉरेन मोराइस, ऑर्ला ब्रैडी, डायन मॉर्गन, पॉली फ्रेम, हेनरी लुईस, जोनाथन सेयर, एमिली हैम्पशायर और जेम्स डी’आर्सी भी हैं. इसका निर्माण टेलीविजन के लिए टेरी मैटलस ने किया है. निर्देशन क्रिस्टोफर जे. बर्न, गंजा मोंटेइरो, विन्सेन्जो नटाली और टेरी मैटलस ने किया है.