आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में मजबूत शुरुआत दर्ज की है. फिल्म ने भारत में करीब 1.95 लाख टिकट बेचकर ₹5.44 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. यह आंकड़ा blocked seats समेत है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, blocked seats को हटाने पर फिल्म की एडवांस कमाई ₹2.82 करोड़ रह जाती है. बुकिंग 254 शहरों के 928 सिनेमाघरों में 13,527 शो के लिए दर्ज की गई है.

ओपनिंग डे की बुकिंग

27 नवंबर, शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ने पहले दिन के लिए ₹1.98 करोड़ की एडवांस बुकिंग की है. इसमें 70,832 टिकटों की बिक्री शामिल है. शनिवार के लिए ₹1.71 करोड़ और रविवार के लिए ₹1.66 करोड़ की बुकिंग दर्ज हुई है.

क्षेत्रों में दिल्ली-एनसीआर ₹1.16 करोड़ के साथ सबसे आगे है. महाराष्ट्र से ₹1.08 करोड़ और गुजरात से ₹51.97 लाख की बुकिंग हुई है.

सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ से सीधे मुकाबले के बीच रिलीज होगी. फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी अहम भूमिकाओं में हैं.