सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में ₹3.67 करोड़ नेट कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं. शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म की कुल रिपोर्टेड ऑक्यूपेंसी 9.99% रही.
फिल्म ने पहले दिन 565 रिपोर्टेड शहरों और 1,564 वेन्यू पर 6,873 शो के दौरान 1,45,309 टिकट बेचे. राज्यवार कारोबार में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा. यहां फिल्म ने 1,251 शो में 34,984 टिकटों की बिक्री के साथ ₹99.22 लाख नेट कमाए.
नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) ₹66.11 लाख के कलेक्शन के साथ दूसरा सबसे बड़ा बाजार रहा. गुजरात से ₹33.27 लाख, कर्नाटक से ₹29.32 लाख और उत्तर प्रदेश से ₹24.05 लाख की कमाई दर्ज की गई. राजस्थान का योगदान ₹20.31 लाख और पश्चिम बंगाल का ₹15.92 लाख रहा. महाराष्ट्र और NCR ने मिलकर करीब ₹1.65 करोड़ का कारोबार किया, जो पहले दिन की कमाई का लगभग 45% है.
PVR और INOX का योगदान
सिनेमा चेन में PVR सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा. PVR ने 1,011 शो में 36,655 टिकटों की बिक्री से ₹1.16 करोड़ नेट कलेक्शन किया. INOX ने 854 शो में 25,499 टिकटों के जरिए ₹73.88 लाख कमाए. दोनों चेन का संयुक्त योगदान लगभग ₹1.90 करोड़ रहा, जो फिल्म की पहले दिन की कमाई का करीब 52% है.
अब फिल्म की नजर शनिवार और रविवार के कारोबार पर होगी.
