पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने पत्नी और अभिनेत्री सागरिका घाटगे तथा बेटे के साथ दिवाली मनाई. इस मौके पर पूरे परिवार ने घर पर लक्ष्मी पूजन किया. जहीर ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

तस्वीरों में जहीर ऑफ-व्हाइट चिकनकारी कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए. सागरिका ने डार्क पिंक रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी. उन्होंने पोल्की और पिंक बीड्स वाला लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और हल्का मेकअप किया था.

दंपती के बेटे ने पेस्टल शेड के मल्टीकलर स्ट्राइप्स वाले एथनिक कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहना था. पारिवारिक तस्वीरों में तीनों का पारंपरिक लुक और साथ नजर आया.

पूजा स्थल की खास सजावट

दिवाली के लिए घर के लिविंग रूम को फूलों और सजावटी सामान से सजाया गया था. दीवारों पर लगी पेंटिंग्स और सोफे के पास की गई सजावट से घर का माहौल उत्सवी नजर आया.

पूजा स्थल पर चांदी की चरण पादुकाएं रखी गई थीं और रोली-चावल से स्वास्तिक बनाया गया था. पूजा की थाली में फूलों की माला और कलावे से सजा नारियल रखा गया. भोग के लिए मोदक, लड्डू, जलेबी और खस्ता जैसी मिठाइयां भी रखी गई थीं.

तस्वीरों में पूजा स्थल पर करेंसी नोट भी सजाए गए दिखाई दिए. जहीर और सागरिका ने परिवार के साथ पारंपरिक रीति से पूजा की और त्योहार की शुभकामनाएं साझा कीं.