केंद्र सरकार ने 23 अक्टूबर 2026 की रात तक 11 करोड़ Farmer ID बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया. यह लक्ष्य 31 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कृषि मंत्रालय ने इसे पांच महीने पहले ही पूरा कर लिया.
Farmer ID को किसानों की विशिष्ट डिजिटल पहचान के रूप में तैयार किया गया है. यह AgriStack और Digital Agriculture Mission का हिस्सा है. इसमें किसान से जुड़े भूमि रिकॉर्ड, फसल और सरकारी लाभ की जानकारी को जोड़ा जा सकता है.
क्या यह आधार कार्ड की तरह इस्तेमाल होगी?
Farmer ID की तुलना आधार से इसलिए की जा रही है क्योंकि यह भी एक विशिष्ट डिजिटल पहचान है. हालांकि, यह आधार कार्ड का विकल्प नहीं है और न ही हर सरकारी या निजी सेवा में आधार की तरह इस्तेमाल की जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य कृषि से जुड़ी सेवाओं और योजनाओं में किसान की पहचान तथा पात्रता का सत्यापन आसान बनाना है.
सरकार के अनुसार, Farmer ID से सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण, फसल बीमा और आपदा राहत का लाभ लेने में कागजी कार्रवाई और बार-बार सत्यापन की जरूरत कम हो सकती है. पहचान व्यवस्था राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के रिकॉर्ड से जुड़ी होगी.
सरकार ने यह भी कहा है कि Farmer Registry में वास्तविक cultivators, tenants और sharecroppers को शामिल करना आगे की प्राथमिकताओं में रहेगा, क्योंकि हर खेती करने वाला व्यक्ति जमीन का दर्ज मालिक नहीं होता.
