केंद्र सरकार ने देशभर में 11 करोड़ Farmer IDs बनाने का लक्ष्य तय समयसीमा से पांच महीने पहले पूरा कर लिया है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात तक यह उपलब्धि हासिल हुई. प्रधानमंत्री ने इस लक्ष्य के लिए 31 मार्च 2027 की समयसीमा तय की थी.
यह पहल Digital Agriculture Mission के तहत लागू की जा रही है. Farmer ID किसानों की विशिष्ट डिजिटल पहचान होगी, जिसे कृषि सेवाओं और सरकारी लाभों से जोड़ा जाएगा. सरकार के मुताबिक, इससे अलग-अलग योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने और सत्यापन कराने की जरूरत कम हो सकती है.
किसान ID के जरिए बैंक ऋण और Kisan Credit Card की प्रक्रिया आसान बनाने, फसल बीमा के दावों और आपदा राहत को अधिक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की योजना है. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में भी डिजिटल रिकॉर्ड से किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे मिलने में मदद मिलने की बात कही गई है.
मंत्रालय के अनुसार, Farmer ID आधारित सेवा व्यवस्था के जरिए अब तक छह करोड़ से अधिक किसानों को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है. यह व्यवस्था भूमि रिकॉर्ड और किसान से जुड़ी अन्य प्रमाणित जानकारियों के आधार पर सरकारी सेवाओं की पहुंच बेहतर करने के लिए विकसित की जा रही है.
