बिहार सरकार की नियोजन सेवा विस्तार योजना के तहत पात्र युवाओं को अधिकतम ₹15,000 तक की टूल किट दी जाती है. इसका उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को अपने ट्रेड में काम शुरू करने, स्वरोजगार स्थापित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करना है.
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए. उसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच और परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदक का Employment Exchange में कम से कम छह महीने से पंजीकरण भी जरूरी है. पहले पंजीकरण कराने वालों को प्राथमिकता दी जाती है.
संबंधित ट्रेड में किसी केंद्रीय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम तीन महीने का प्रशिक्षण आवश्यक है. RSETI, जन शिक्षण संस्थान, PMKVY और DDUGKY जैसे संस्थानों से कम अवधि का प्रशिक्षण लेने वाले उम्मीदवार भी Recognition of Prior Learning प्रमाणन के आधार पर पात्र हो सकते हैं.
इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटीशियन, प्लंबर, होम अप्लायंसेज रिपेयर और सिलाई मशीन संचालन जैसे ट्रेड इसमें शामिल हैं. दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, SC, ST, EWS, BC, EBC और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है. पहले स्टडी किट या टूल किट ले चुके उम्मीदवार दोबारा पात्र नहीं होंगे.
