केंद्र सरकार ने डाक विभाग से जुड़ी ‘डाक संचालन’ योजना को जारी रखने की मंजूरी दे दी है. इस योजना पर 1,141 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

योजना के तहत डाक विभाग के संचालन को मजबूत करने और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव का प्रस्ताव है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, महानिदेशक (डाक संचालन) का पद एपेक्स स्केल में बनाया जाएगा. इसके अलावा अपर महानिदेशक (समन्वय) समेत एचएजी+, एचएजी, एसएजी और जेएजी स्तर के पदों में पुनर्गठन किया जाएगा.

प्रस्ताव में एसटीएस स्तर के 96 पद घटाने और जेटीएस स्तर पर 84 पद बढ़ाने की बात कही गई है. सरकार के अनुसार, इन बदलावों के बाद कैडर में पदों की कुल संख्या में कोई परिवर्तन नहीं होगा.

योजना का उद्देश्य डाक विभाग के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है.