कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के EPS पेंशनर्स अब घर बैठे Digital Life Certificate यानी Jeevan Pramaan जमा करा सकते हैं. इसके लिए India Post Payments Bank (IPPB) के पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक घर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करेंगे. EPFO के 9 जनवरी 2026 के निर्देश के अनुसार यह सुविधा उन पेंशनर्स के लिए है जिनका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट लंबित है या अगले 30 दिनों में देय होने वाला है. इस सेवा के लिए पेंशनर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
फोन से कैसे बुलाएं सेवा
पेंशनर IPPB के कॉल सेंटर नंबर 155299 या 033-22029000 पर अनुरोध दर्ज करा सकते हैं. निकटतम डाकघर, पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक के जरिए भी अनुरोध किया जा सकता है. IPPB के अनुसार सेवा का समय सामान्यतः तय तारीख पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच होता है और अनुरोध T+2 से T+10 दिनों के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाता है.
डिजिटल प्रमाणपत्र के लिए Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर और पेंशन खाते से Aadhaar का लिंक होना जरूरी है. PPO नंबर, पेंशन खाता, पेंशन का प्रकार और संबंधित sanctioning तथा disbursing agency की जानकारी भी रखनी होगी. सफल प्रमाणीकरण के बाद NIC पंजीकृत मोबाइल नंबर पर Pramaan ID का SMS भेजता है. प्रमाणपत्र संबंधित पेंशन वितरण एजेंसी को डिजिटल रूप से उपलब्ध हो जाता है; इसे अलग से जमा कराने की जरूरत नहीं होती.
