हरियाणा सरकार ने राज्य में कोल्ड चेन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए “Haryana Integrated Cold Chain and Value Addition Infrastructure Scheme” अधिसूचित की है. यह योजना 16 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत लागू की गई है और Haryana Agri-Business and Food Processing Policy 2026 से जुड़ी है.

योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज, cold rooms, frozen storage, pre-cooling facilities, blast freezer, IQF line, पैकेजिंग और अन्य संबद्ध सुविधाओं को सहायता के दायरे में रखा गया है. अधिसूचना के अनुसार परियोजनाओं का उद्देश्य नाशवंत और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की shelf life बढ़ाना तथा post-harvest losses कम करना है.

तापमान नियंत्रित परिवहन के लिए coolers, refrigerated या insulated transport और reefer vehicles की खरीद भी पात्र घटकों में शामिल है. अधिकतम दो reefer vehicles के लिए इस घटक में ₹50 लाख तक grant-in-aid का प्रावधान है, जो योजना की समग्र subsidy सीमा के अधीन रहेगा.

यह योजना अधिसूचना की तारीख से पांच वर्ष या Haryana Agri-Business and Food Processing Policy 2026 की वैधता तक लागू रहेगी—इनमें जो पहले हो, वही प्रभावी होगा. सहायता के लिए पात्रता, परियोजना लागत और स्वीकृति संबंधी शर्तें विभागीय दिशानिर्देशों के अनुसार लागू होंगी.