हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर 3 लाख रुपये तक का अनुदान देगी. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसबी-89 योजना के तहत 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर सहायता दी जाएगी.
पात्र किसान 15 दिसंबर 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के नाम कृषि भूमि होना जरूरी है. परिवार पहचान पत्र के तहत परिवार के किसी सदस्य के नाम दर्ज भूमि भी पात्रता के लिए मान्य होगी. किसान का ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण भी अनिवार्य है.
यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आते हैं, तो लाभार्थियों का चयन जिला उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति द्वारा ड्रॉ ऑफ लॉट्स से किया जाएगा. चयन के बाद विभाग ट्रैक्टर खरीदने के लिए परमिट जारी करेगा.
परमिट मिलने के 15 दिनों के भीतर किसान को विभाग से अनुमोदित निर्माता से ट्रैक्टर खरीदना होगा. योजना का लाभ लेने वाले किसान पिछले पांच वर्षों में ट्रैक्टर पर सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं कर चुके होने चाहिए. अनुदान पर खरीदा गया ट्रैक्टर पांच वर्ष तक बेचने की अनुमति नहीं होगी.
