जींद जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों को सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जा रहे हैं. सांस्कृतिक टीमों ने स्थानीय भाषा और सरल संवादों के माध्यम से ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई.
अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा’ नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. शनिवार को जिले में पांच नाटक मंडलियों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तुतियां दीं. इनमें राजकीय महाविद्यालय अलेवा, नगूरां, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका और झांझ कलां के स्कूल शामिल रहे.
अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि नुक्कड़ नाटक मनोरंजन के साथ जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम है. स्थानीय भाषा और संवाद शैली के कारण इसका संदेश ग्रामीणों तक आसानी से पहुंचता है.
अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं जनसेवाओं का लाभ पहुंचाना है.
