गुजरात के कच्छ जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत पहला सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया. गांधीनगर नगरपालिका क्षेत्र में हुए इस शिविर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए और विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया. उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं और सेवाओं के लाभ की जानकारी ली.

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, फ्री शिप कार्ड और आयुष्मान भारत से जुड़े स्वीकृति एवं मंजूरी पत्र वितरित किए गए. दिव्यांग लाभार्थियों को श्री रामकृष्ण सेवा ट्रस्ट के सहयोग से सहायक उपकरण भी दिए गए.

शिविर में 56 से अधिक सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं. इनमें आय, जाति और राशन कार्ड जारी करना, आधार कार्ड में सुधार, आयुष्मान कार्ड, विधवा सहायता और वृद्धावस्था सहायता से जुड़ी सेवाएं शामिल थीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा सेतु का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है. कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे.