महाराष्ट्र सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना 2026 के तहत 3,51,192 किसानों की तीसरी पात्रता सूची जारी की है. इसके साथ ही योजना के तहत अब तक सूचीबद्ध लाभार्थी किसानों की संख्या 24.67 लाख हो गई है.

पात्र किसानों को अपने बकाया कर्ज की जानकारी की पुष्टि कर आधार प्रमाणीकरण कराना होगा. यह प्रक्रिया नजदीकी आपले सेवा केंद्र पर पूरी की जा सकती है. आधार प्रमाणीकरण के बाद कर्जमाफी की राशि संबंधित किसान के बैंक कर्ज खाते में जमा की जाएगी.

योजना में 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 के बीच वितरित वे फसल ऋण शामिल हैं, जो 30 सितंबर 2025 तक बकाया थे और 31 मार्च 2026 तक चुकाए नहीं गए. अधिकतम 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी का प्रावधान बताया गया है. पुनर्गठित और दोबारा पुनर्गठित ऋण भी पात्रता के दायरे में हैं.

तीसरी सूची में अमरावती संभाग के 85,076, छत्रपति संभाजीनगर के 20,645, कोकण के 2,756, नागपुर के 30,738, नाशिक के 14,244 और पुणे संभाग के 11,928 किसान शामिल हैं. पात्र लाभार्थियों की सूची बैंक शाखाओं, विकास संस्थाओं और ग्राम पंचायतों में भी उपलब्ध कराई जाएगी.