महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल खंड के गांव मंडलाना में 17 नवंबर को जिला स्तरीय किसान सेमिनार आयोजित किया गया. बागवानी विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती और बागवानी तकनीकों से जोड़ना है.
जिला बागवानी अधिकारी प्रेम कुमार के अनुसार, सेमिनार में किसानों को बागवानी विभाग की सरकारी योजनाओं, अनुदान नीतियों और उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जानी है. कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे.
कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों की ओर से उन्नत खाद, बीज, कृषि दवाइयों, मिनी-ड्रिप सिंचाई प्रणाली और आधुनिक कृषि यंत्रों की स्टॉल लगाने की व्यवस्था की गई. कृषि विशेषज्ञ इन उपकरणों और तकनीकों के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी भी देंगे.
इसी क्रम में 18 नवंबर को महेंद्रगढ़ खंड के गांव नानगवास में भी जिला स्तरीय किसान सेमिनार आयोजित किया जाना है. विभाग ने किसानों से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर योजनाओं और आधुनिक कृषि साधनों की जानकारी लेने की अपील की है.
