केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Pradhan Mantri Mudra Yojana के तहत Credit Guarantee Fund for Micro Units और Stand-Up India योजना को 31 मार्च 2031 तक जारी रखने को मंजूरी दी है. दोनों योजनाओं के लिए कुल ₹9,111 करोड़ का क्रेडिट गारंटी प्रावधान किया गया है.

PM Mudra के लिए ₹5,000 करोड़ का कोष स्वीकृत हुआ है. सरकार के अनुसार, इससे अगले पांच वर्षों में लगभग ₹12.6 लाख करोड़ के मुद्रा ऋण को सहायता मिल सकती है. सितंबर 2026 तक योजना के तहत 60.36 करोड़ से अधिक ऋण मंजूर किए जा चुके थे, जिनकी कुल राशि ₹43.34 लाख करोड़ बताई गई है.

Stand-Up India के लिए ₹4,111 करोड़ का क्रेडिट गारंटी कोष मंजूर किया गया है. योजना का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में महिलाओं तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कम से कम 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को वित्तीय सहायता देना है.

इस योजना के तहत नई यानी greenfield इकाइयों के लिए ₹10 लाख से अधिक और ₹1 करोड़ तक के ऋण उपलब्ध हैं. पात्र क्षेत्र विनिर्माण, सेवा, व्यापार और कृषि-संबंधित गतिविधियां हैं.