प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पांच पुरस्कार मिले हैं. राज्य ने फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया.

नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की ओर से पुरस्कार ग्रहण किए. राज्य को इनोवेशन एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा पुरस्कार भी मिला.

स्थानीय निकायों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में प्रदर्शन किया. एक लाख से कम आबादी वाले क्षेत्रों की डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में बड़े बचेली को पहला पुरस्कार मिला. इसी श्रेणी में दंतेवाड़ा को दूसरा स्थान मिला.

एक लाख से 10 लाख से कम आबादी वाले क्षेत्रों की डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में बिलासपुर को दूसरा पुरस्कार दिया गया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार का संकल्प है. पुरस्कारों को योजना के तहत डिजिटल अपनाने और नवाचार से जुड़े राज्य तथा स्थानीय निकायों के काम की राष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखा जा रहा है.