पंजाब सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना घोषित की है. इसके तहत 31 मार्च 2026 तक के बकाया बिजली बिलों पर लगा ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ किया जाएगा. उपभोक्ताओं को केवल मूल बकाया राशि का भुगतान करना होगा.

मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार, इस योजना से राज्य के करीब 24.86 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. बकाया बिजली बिलों की कुल राशि लगभग ₹2,516 करोड़ बताई गई है, जिसमें से ₹518 करोड़ ब्याज और जुर्माने के रूप में माफ किए जाएंगे.

योजना के तहत उपभोक्ताओं को मूल राशि का 25 प्रतिशत शुरुआत में जमा करना होगा. बाकी 75 प्रतिशत राशि दो किस्तों में चुकाई जा सकेगी. दोनों किस्तों के बीच छह-छह महीने का अंतर रखा जाएगा.

OTS योजना 45 दिनों तक लागू रहने की बात कही गई है. इसकी अंतिम समयसीमा सरकारी अधिसूचना जारी होने के बाद स्पष्ट होगी. बकाया बिलों के कारण काटे गए घरेलू बिजली कनेक्शनों को भी योजना की शर्तें पूरी करने पर बहाल किए जाने की जानकारी दी गई है.